Wednesday, October 23, 2024
Homeअन्ययूनाइटेड किंगडम के लीसेस्टर में एक भारतीय लड़की ने बाबा बागेश्वर पर...

यूनाइटेड किंगडम के लीसेस्टर में एक भारतीय लड़की ने बाबा बागेश्वर पर लगाया टोटके करने का आरोप 

अपनी पत्रिका ब्यूरो 
नई दिल्ली। यूनाइटेड किंगडम के लीसेस्टर में एक भारतीय लड़की ने बाबा बागेश्वर की पोल खोल दी। यूनाइटेड किंगडम में बसी भारतीय लड़की ने दावा किया कि बाबा बागेश्वर कई तरह के टोटके करते हैं और चीजों को पहले से जानते हैं। लड़की ने यह भी दावा किया कि वह अपने करीबी दोस्त से सलाह लेने के बाद बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में आई थी। हालांक उसने माना है कि उसकी सहेली और उसकी मां की बाबा बागेश्वर में गहरी आस्था है। इसीलिए वह लीसेस्टर में उनके दिव्य दरबार में आई। हालांकि, उसे बाद में आश्चर्य हुआ कि एक सामान्य इंसान के लिए यह जानना कैसे संभव है कि दूसरे व्यक्ति के मन में क्या है।
दरअसल पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को यूनाइटेड किंगडम के लीसेस्टर में उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब एक लड़की ने उन पर आरोप लगाया कि बाबा के ‘दिव्य दरबार’ में सब कुछ पहले से तय होता है।

दिलचस्प बात यह है कि पंडित धीरेंद्र  कृष्ण शास्त्री ने तब लड़की को फोन पर अपने दोस्त के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया। तब बाबा बागेश्वर ने उसके गुप्त रहस्य को उजागर करते हुए उससे कहा कि वह उस व्यक्ति से विवाह करना चाहती है जिसके साथ वह दरबार में आई है। तब बाबा बागेश्वर ने खुलासा किया कि लड़की को एक बार प्यार में धोखा मिला था और वह अभी भी एक उपयुक्त जीवन साथी की तलाश में है। बागेश्वर धाम सरकार ने तब अपना पर्चा निकाला और लड़की को आश्वासन दिया कि उसका प्रेमी उसके लिए एक आदर्श विकल्प होगा और उसे उससे शादी करनी चाहिए। लड़की ने यह सब सुनने के बाद कहा, “अब मुझे पूरा विश्वास हो गया है कि आपके पास जो कुछ है वह कुछ अलग है। लोग कभी-कभी स्वार्थी हो जाते हैं और अपने बारे में सोचते हैं, लेकिन आपके पास निश्चित रूप से कोई दिव्य शक्ति है.” गौरतलब है कि बाबा बागेश्वर इन दिनों लंदन में अपना दिव्य दरबार लगा रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments