Sunday, April 28, 2024
Homeअन्यकांग्रेस ने फोड़ा केजरीवाल सरकार पर स्टिंग बम

कांग्रेस ने फोड़ा केजरीवाल सरकार पर स्टिंग बम

 नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर स्टिंग बम फोड़ दिया है। बड़ी बात यह है कि स्टिंग दिल्ली सरकार के नए मंत्री इमरान हुसैन का किया गया है जिनके भाई एक बिजनेसमैन से 25-30 लाख रूपए मांग रहे हैं। इमरान को हाल ही में खाद्य आपूर्ति मंत्री बनाया गया है। इनसे पहले असीम अहमद भी बिल्डर से पैसे मांगने के आरोप में बर्खास्त किये जा चुके हैं। उन्हें नाटकीय अंदाज में खुद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने खुद ही स्टिंग जारी कर बर्खास्त किया था। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि इस स्टिंग में साफ दिख रहा है कि केजरीवाल सरकार के मंत्री किस तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और अवैध निर्माण के लिए पैसों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमन्त्री केजरीवाल से हुसैन को बर्खास्त करने की मांग की है। इससे पूर्व जब भाजपा भी इमरान के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी है। उनके खाद्य आपूर्ति मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के चंद दिनों बाद ही दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने इमरान के खिलाफ दर्ज मामलों और अवैध निर्माण रैकेट में लिप्त होने का आरोप लगाया था। अब इस स्टिंग ने दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी की परेशानी बढ़ा दी है। क्योंकि वीडियो में इमरान के भाई एक बिजनेसमैन से 25-30 लाख रूपए मांगते हुए साफ दिख रहे हैं। ऐसे में केजरीवाल और उनकी पार्टी को बचाव करना मुश्किल हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments