चरण सिंह राजपूत
नई दिल्ली। सोमवार को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाली निवेशकों की रैली को लेकर हजारों निवेशकों पहुंच चुके हैं।
ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के राष्ट्रीय संयोजक मदन लाल आज़ाद कार्यक्रम की तैयारी में लगे हैं तो अभय देव शुक्ल ने दिल्ली पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के काफी पदाधिकारियों ने दिल्ली में पहुंचकर डेरा जमा दिया है।
बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार की अगुआई में बिहार के निवेशकों ने दिल्ली में पड़ाव डाल दिया है। चाहे झारखंड के प्रभात कुमार हों, मध्य प्रदेश से नीरज शर्मा हों, वीरेंद्र सोलंकी हों या फिर सतीश चतुर्वेदी हों, तेलंगाना से पूजिता मिश्रा हों लगभग सभी पदाधिकारी दिल्ली पहूंच चुके हैं। उधर ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के अधिकतर पदाधिकारी देश की राजधानी पहुंच चुके हैं। निवेशक सोमवार को दिल्ली में क्रांति करने को बेताब हैं।
मदनलाल आज़ाद से जब बात की गई तो वह कल की रैली की व्यवस्था में लगे हैं। उनकी टीम के अधिकतर लोग दिल्ली में पहुंच चुके हैं। अभय देव शुक्ल भी दिल्ली आये उनके कार्यकर्ताओं के रहने और खाने की व्यवस्था में लगे हैं। उधर नागेंद्र कुशवाहा का संगठन भारतीय जनसेवा संस्थान भी पूरी ताकत के साथ दिल्ली पहुंच रहा है। अखिल भारतीय जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सिंह एडवोकेट ने भी दिल्ली की लड़ाई लड़ने का दम्भ भरा है।