Thursday, September 19, 2024
Homeअन्यModi Cabinet Reshuffle : कानून मंत्रालय से हटाए गए किरेन रिजिजू, अर्जुन...

Modi Cabinet Reshuffle : कानून मंत्रालय से हटाए गए किरेन रिजिजू, अर्जुन मेघवाल को जिम्मेदारी

मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की खबर आई है। कानून मंत्री किरेन रिजिजू को पद से हटा दिया है और अब इस मंत्रालय की जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल को सौंप दी गई है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव की मंजूरी दी है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से हटाकर भू-विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है।

अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में जन्मे किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं।

कपिल सिब्बल ने ली चुटकी

वरिष्ठ अधिवक्ता व राजनीतिज्ञ कपिल सिब्बल ने इस बदलाव पर चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, कानून नहीं अब पृथ्वी विज्ञान मंत्री, कानूनों के पीछे के विज्ञान को समझना आसान नहीं है। अब विज्ञान के नियमों से जूझने की कोशिश करेंगे. गुड लक फ्रेंड।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments