चेन्नई। केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज यहां कहा कि श्रीलंका में नवनिर्वाचित सरकार को अपने संविधान के 13वें संशोधन को ‘‘अक्षरश:’’ लागू करना चाहिए पूछे जाने पर केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास तथा शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री ने ये बातें कहीं। तमिल मूल के लोगों की इच्छाओं को जरूर पूरा करना चाहिए। द्वीपीय राष्ट्र में नई सरकार आने के संबंध में उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंका सरकार को अपने संविधान के 13वें संशोधन (एक भारतीय पहल जिसका उद्देश्य प्रांतों को ज्यादा अधिकार देना है) को अक्षरश: लागू करना चाहिए। तमिल मूल के लोगों की इच्छाओं का पूरा करना चाहिए। हम (भारत) हमारे पड़ोसी देशों के साथ अवश्य ही मिलकर काम करेंगे।’’ इस संबंध में पूछे जाने पर कि महिंदा राजपक्षे की हार के पीछे क्या कारण हो सकते हैं, नायडू ने कहा, ‘‘यह राजपक्षे को समझना चाहिए। यह श्रीलंका के लोगों पर है कि वह अपना नेता चुनें। यह श्रीलंका का अंदरूनी मामला है। मैं इस पर बयान नहीं दे सकता।’’