नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता शाजिया इल्मी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने शाजिया को पार्टी में शामिल किया। शाजिया के पार्टी में शामिल होने पर सतीश उपाध्याय ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर शाजिया ने कहा, ‘मैंने कई वजहों से अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ा। मैं अपने जीवन में सकारात्मक राजनीति करूंगी। मैंने बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुई हूं। यह आम जनता की सेवा करने का मौका है। भाजपा विकास के लिए काम करती है। पीएम मोदी की अगुवाई में भाजपा एक नया संदेश दे रही है।’ इससे पहले, बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि शाजिया शुक्रवार दोपहर तीन बजे बीजेपी में शामिल होंगी। उपाध्याय ने कहा कि हम उनका स्वागत करते हैं। गौर हो कि पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी भी गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। वहीं, शाजिया ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी ने मेरी कद्र नहीं की। केजरीवाल मुझे पसंद नहीं करते थे। उन्होंने किरण बेदी के बीजेपी में शामिल होने का स्वागत किया और कहा कि वे बेहतर प्रशासक हैं। शाजिया ने कल को मीडिया से बातचीत में बीजेपी में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का जल्द पर्दाफाश करने बात भी कही है। बता दें कि इल्मी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के कुछ ही दिन बाद केजरीवाल के इर्दगिर्द एक गुट होने का आरोप लगाते हुए पार्टी को छोड़ दिया था। वह दिल्ली भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल हो चुकी हैं।
Recent Comments
Delhi Keshavpuram : जेई कृष्ण गहलोत पर लगाया गया रिश्वत लेकर नगर निगम की जमीन पर सीढ़ी बनवाने का आरोप
on