Headlines

खून से सने हाथ, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हद: अमर कॉलोनी रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे

दिल्ली क्राइम, अमर कॉलोनी केस, रेप मर्डर केस दिल्ली, राहुल मीणा, दिल्ली पुलिस जांच, साउथ ईस्ट दिल्ली, ईस्ट ऑफ कैलाश, क्राइम न्यूज़ दिल्ली, UPSC छात्रा केस, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में आईआरएस अधिकारी की बेटी के साथ हुई दरिंदगी और हत्या ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज मामले में आरोपी राहुल मीणा की गिरफ्तारी के बाद जो खुलासे सामने आए हैं, वे न सिर्फ हैरान करने वाले हैं, बल्कि अपराध की भयावह मानसिकता को भी उजागर करते हैं।

घर की दिनचर्या की थी पूरी जानकारी
पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी को परिवार की दिनचर्या का पूरा अंदाजा था। उसे मालूम था कि पीड़िता के माता-पिता सुबह के समय घर से बाहर रहते हैं। इसी मौके का फायदा उठाकर वह घर में दाखिल हुआ और सीधे उस स्टडी रूम में पहुंच गया, जहां पीड़िता पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि पीड़िता यूपीएससी की तैयारी कर रही एक मेधावी छात्रा थी।

विरोध करने पर किया जानलेवा हमला
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले पीड़िता को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने पास में रखी भारी वस्तु से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई। इसी हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बायोमेट्रिक लॉक खोलने की खौफनाक कोशिश
वारदात का सबसे भयावह पहलू तब सामने आया जब आरोपी ने लूट के इरादे से पीड़िता को घसीटकर नीचे लाया और उसके खून से सने हाथों से बायोमेट्रिक लॉक खोलने की कोशिश की। लेकिन ब्लड सर्कुलेशन रुकने और उंगली पर खून होने की वजह से लॉक नहीं खुल पाया। इसके बाद आरोपी ने पेचकस से लॉकर तोड़कर नकदी और गहने लूट लिए।

कपड़े बदलकर भागा आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात के दौरान आरोपी के कपड़ों पर खून लग गया था। सबूत मिटाने के लिए उसने घर में मौजूद कपड़े बदल लिए और मौके से फरार हो गया। यह दर्शाता है कि आरोपी न केवल क्रूर था, बल्कि अपराध के बाद भी बेहद चालाकी से बच निकलने की कोशिश कर रहा था।

एक दिन पहले भी कर चुका था दुष्कर्म
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने वारदात से एक दिन पहले राजस्थान के अलवर में भी एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह दिल्ली आया और यहां इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

अपराधी मानसिकता और गलत आदतों का असर
पुलिस के अनुसार आरोपी को कम उम्र में ही ऑनलाइन जुए की लत लग गई थी। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि उसकी महिलाओं के प्रति सोच विकृत हो चुकी थी। शुरुआती बयान में आरोपी लूट को मकसद बता रहा है, लेकिन पुलिस को शक है कि वह पहले से ही इस वारदात की योजना बनाकर आया था।

हर एंगल से जांच जारी
दिल्ली पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसने पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें: https://delhidarpantv.com/khan-s-son-by-the-bat-of-the-irs-officer-but-kept-murder-as-chicken-wal-khalas/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *