Headlines

दिल्ली: विवेक विहार में AC ब्लास्ट से 6 फ्लैटों में भीषण आग, 9 की मौत; CM रेखा गुप्ता ने जताया शोक

दिल्ली: विवेक विहार में AC ब्लास्ट से 6 फ्लैटों में भीषण आग, 9 की मौत; CM रेखा गुप्ता ने जताया शोक

नई दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में देर रात एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, एक फ्लैट में AC ब्लास्ट होने के कारण लगी इस आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 6 फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियां और पुलिस की टीमें मौके पर पहुँचीं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस और दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की जानकारी सुबह करीब 3:47 बजे मिली, जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैटों में आग पूरी तरह फैल चुकी थी, जहां से बचाव दल ने सुरक्षित तरीके से 10-15 लोगों को रेस्क्यू किया। घायलों को तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर सर्च ऑपरेशन और क्राइम टीम की जांच जारी है ताकि हादसे के कारणों का सटीक पता लगाया जा सके।

इस भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि विवेक विहार की यह घटना अत्यंत व्यथित करने वाली है और दिल्ली सरकार प्रभावितों की हर संभव सहायता सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और बताया कि स्थानीय प्रशासन, DDMA और दिल्ली फायर सर्विस के आला अधिकारी मौके पर स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: https://apnipatrika.com/8-flats-in-the-ghaziabad-garden-and-the-city-of-sainteq-area-fire-from-the-9th-to-the-13th-floor-trail/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *