देश

16 जनवरी से शुरू होगी वैक्सीन क्रांति

By Jagdish Panwar

January 14, 2021

शिवानी

दिल्ली। भारत एक उत्सव प्रधान देश माना जाता है। यहां वर्ष भर उत्सव चलते ही रहते हैं और हर देशवासी भारत में हर एक त्यौहार को धूम.धाम से मनाता है। इसी को लेकर जहां पूरे देश में आज मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जा रहा है तो वही ठीक दो दिन बाद यानी 16 जनवरी को देश में वैक्सिन क्रांति का त्यौहार मनाया जायेगा।

ये भी पढ़ें  –  70 साल में पहली बार अमेरिकी महिला को मृत्युदंड

आपको बता दें कि पिछले साल मार्च की शुरुआत में ही कोरोना का कहर देश के अंदर दिखने लग गया था। जिसके कारण मार्च में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। इससे लोगों को परेशानी तो हुई पर उम्मीद भी थी। एक दिन वैक्सिन आने के बाद सब ठीक हो जायेगा। अब वह दिन भी करीब आ चुका है जब भारत सबसे बड़े टीकाकरण के कार्यक्रम में शामिल होने वाला है। इसके लिए भारत ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।

देश में वैक्सिन बनने से लोगों मे काफी खुशी और उत्साह है। एक ऐसा ही उत्साह कर्नाटक के बेलगावी में देखने को मिला, जहां वैक्सिन वाली वैन को टीका लगाकर, नारियाल फोड़ और बैंड बाजा बजाकर स्वागत किया गया। जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि 16 जनवरी को भी एक त्यौहार के रुप में ही मनाया जायेगा।

ये भी पढ़ें  –  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कल राजनिवास का घेराव करेगी

अगर बात करे राजनीति की तो वैक्सिन की आवाज राजनीतिक गलियारों में गूंजनी शुरु हो गई है। इसके बाद कल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली वालों को फ्री में वैक्सिन नहीं देती है तो दिल्ली सरकार सभी दिल्ली वालों को फ्री में वैक्सिन उपलब्ध करायेगी।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल  अपनी पत्रिका टीवी  (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।