देश

हुनर हाट में सराहा जा रहा लजीज व्यंजनों का स्वाद

By अपनी पत्रिका

December 20, 2020

रामपुर। यहां नुमाइश ग्राउंड, पनवड़िया में चल रहे हुनर हाट में आज तीसरे दिन रविवार को दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। मेले में देसी खानपान की दुकानों में दर्शक विभिन्न जायकों का स्वाद ले रहे हैं।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित हुनर हाट में आज भी लगातार अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यहां कई राज्यों के कारीगर अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। हुनर हाट में कई राज्यों के व्यंजनों का भी लुत्फ रामपुर और आसपास के जिलों के लोग उठा रहे हैं। हुनर हाट के आयोजन में जिला प्रशासन ने तमाम इंतजाम करने में पूरी ताकत झोंक दी है। 

उत्तर प्रदेश में रामपुर तीसरा ऐसा जनपद है, जहां पर हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है।हुनर हाट में मौजूद हमारे संवाददाता अंशुल त्यागी ने देश के अलग अलग हिस्सों से आए दुकानदारों से बातचीत की। दुकानदारों का कहना है कि हमें सरकार द्वारा यह बहुत अच्छा मौक़ा दिया गया है जिसकी बदौलत हम रामपुर सहित बाहर से आने वाले ग्राहकों का स्वागत कर पा रहे हैं। अपने बनाए हुए पकवानों का जायका उन्हें खिला पा रहे हैं।दुकानदारों का यह भी कहना है कि यहाँ आने से उनका भी प्रमोशन और प्रचार भी हुआ है। सरकार द्वारा ऐसे आयोजनों से गांव, देहात के हुनर की कद्र बढती है और उनका प्रचार होता है। सरकार की यह मदद वास्तव में बेरोजगारों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।

ये भी पढ़ें : हुनरमंदों को बाजार उपलब्ध कराना सराहनीय – गडकरी

हुनर हाट मेला बेराजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है।इलाहाबाद, जयपुर, पटना, दिल्ली, महाराष्ट्र के शहरों से आए हुए दुकानदार हुनर हाट में अपने जायके से आगंतुकों का दिल जीत रहे हैं।रामपुर में लगे इस हुनर हाट मेले में आने वाले मेहमानों की भीड़ यह बताने के लिए काफ़ी है कि सरकार द्वारा वोकल फोर लोकल के तहत लगाया गया हुनर हाट वाक़ई क़ामयाब हो रहा है।हुनर हाट में भारतीय दस्तकारों, शिल्पकारों के दुर्लभ हस्तनिर्मित स्वदेशी सामान लोगों में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। मालूम हो कि रामपुर में 18 दिसंबर को हुनर हाट का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा किया गया था।  जिला प्रशासन हुनर हाट को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहता। प्रशासन व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिनरात एक किए हुए है।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल  अपनी पत्रिका टीवी  (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

आप हमें Twitter , Facebook पर भी फॉलो कर सकते है।