तकनीकी/ विज्ञान

जानिए कौन है मार्गेरीटा हैक, जिनके सम्मान में गूगल ने बनाया डूडल

By अपनी पत्रिका

June 12, 2021

नेहा राठौर

गूगल ने आज यानी 12 जून को इटली की खगोलशास्त्री मार्गेरीटा हैक के 99वें जन्मदिन पर एक एनिमेटेड डूडल बनाया है। हैक वही खगोलशास्त्री हैं जिन्होंने 1995 में 8558 हैक क्षुद्रग्रह की खोज की थी, इसलिए इसे उनके सम्मान में ही नामित किया गया था। हैक को स्पेस साइंस की दुनिया में लोग ‘लेडी ऑफ द स्टार्स’ के नाम से जाना जाता है।

आज के गूगल डूडल में हैक को एक कुर्सी पर बैठे दूरबीन में देखते हुए दिखाया गया है। इस डूडल में क्षुद्रग्रह 8558 को भी घूमते हुए दिखाया गया है।

यह भी पढ़ेंयुपी पुलिस ने नकली टीटी बनकर वसूली करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार

12 जून, 1922 को फ्लोरेंस में जन्मी हैक ट्राएस्टे यूनिवर्सिटी में एक एस्ट्रो फिजिक्स की प्रोफेसर के तौर पर काम करती थीं। इतना ही नहीं वह 1964 से 1987 तक ट्राएस्टे एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी की पहली इटालियन महिला भी रह चुकी हैं। उनके वैज्ञानिक अनुसंधानों की लिस्ट काफी लंबी है। हैक की रुचि सितारों के बारे में जानना और उनकी व्याख्या करना थी।

उन्होंने 1970 के दशक में कोपर्निकस उपग्रह से यूवी डेटा पर भी काम किया था, जिसका मकसद तारकीय वातावरण के बाहरी हिस्से में होने वाली ऊर्जावान घटनाओं का अध्ययन कर उनसे बड़े पैमाने पर होने वाले नुकसान का पता लगाना था। हैक ने अपने जीवन में कई किताब भी लिखी, जिनमें शाकाहार को लेकर लिखी किताब पेर्चे सोनो वेजिटेरियन भी शामिल थी। हैक की मृत्यु 29 जून 2013 को हुई थी।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।