अपराध

पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में दिव्या खोसला ने किया पोस्ट

By अपनी पत्रिका

June 08, 2021

नेहा राठौर

टीवी एक्टर पर्ल वी पुर इन दिनों रेप के आरोप में न्यायिक हिरासत में है। उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग लड़की का रेप किया है। हालांकि, इस मामले में उनके को-स्टार्स, टीवी इंडस्ट्री के दोस्त, उनके प्रोड्यूसर उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। ये सभी लोग पर्ल को बेकसूर बता रहे हैं। हाल ही में प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उनके समर्थन में पोस्ट कर लिखा था कि पर्ल को पारिवारिक लड़ाई में घसीटा गया है।

हालांकि, डीसीपी संजय कुमार पाटिल ने दावा कर यह कहा है कि पुलिस के पास पर्ल के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं और जांच के दौरान उनका नाम सामने आया है।

इस बीच अब पर्ल के सपोर्ट में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी और प्रोड्यूसर दिव्या खोसला कुमार भी उतर आई है। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर पीड़ित के माता-पिता की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है।

यह भी पढ़ेंमोहित रैना ने एक्ट्रैस सारा शर्मा समेत पांच लोगों पर दर्ज करवाई FIR

तस्वीर को शेयर कर दिव्या ने पर्ल के सपोर्ट में एक लंबा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, यह सच में शर्मनाक है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप सब भी मेरी बात से सहमत हो जाएंगे। मैं आप लोगों को इस कपल से मिलाना चाहती हूं। तस्वीर में दिख रहे इस आदमी का नाम अमित डोणे है और महिला का नाम एकता शर्मा है जो कि एक टीवी शो बेपनाह प्यार में उनकी को-स्टार रह चुकी हैं। यही वो दो लोग है जिन्होंने पर्ल पर रेप का आरोप लगाया है।

उन्होंने लिखा कि पीड़िता के पिता ने यह दावा किया है कि पर्ल वी पुरी ने 5 साल की बच्ची के साथ रेप किया है। ये आदमी एक मासूम बच्ची का गलत इस्तेमाल कर रहा है। इन दोनों को ऐसी हरकत करते हुए शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि इस आदमी ने यह मामला 2019 में दर्ज करवाया था। वहीं बच्ची की मां पर्ल वी पुरी को बेकसूर बता रही है।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।