देश

दिल्ली सरकार ने किया वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान

By अपनी पत्रिका

April 15, 2021

नेहा राठौर

देश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 2 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ मौत का आंकड़ा हज़ार के पार कर गया है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाइट कर्फ्यू के बाद गुरुवार को वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया है। इसी के साथ सीएम ने वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान करते हुए लोगों से इसका पालन करने की अपील की है।

यह वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लगाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अगर जरूरत पड़ी तो इसकी मियाद बढ़ाई जा सकती है।

ये भी पढें  – मास्क बिना ड्यूटी करना ट्रैफिक कांस्टेबल को पड़ा महंगा, कटा 2000 का चालान

वीकेंड कर्फ्यू में ये सब रहेगा रहेगा बंद

वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जिम, मॉल, बाजार, स्पा, ओडिटोरियम और होटल बंद रहेंगे। वहीं निजी दफ्तरों में काम करने वालों को घर से काम करना होगा। इसके अलावा सिनेमाघरों में 30 प्रतिशत लोगों को ही जाने की इजाज़त है।

वीकेंड कर्फ्यू में किसे मिली छूट

इस दौरान अंतरराज्यीय परिवहन जारी रहेगा, शादियों को छूट दी जाएगी, लेकिन शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को पहले ई-पास के लिए आवेदन करना पड़ेगा। सिर्फ मेडिकल स्टाफ को ई-पास की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा यात्री को आने-जाने के लिए टिकट दिखाना होगा। इसी के साथ बाकी  जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , औरInstagram पर भी फॉलो कर सकते है।