आज का दिन

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस

By अपनी पत्रिका

June 07, 2021

नेहा राठौर

आज के दिन यानी 7 जून को हर साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में मानया जाता है। इस दिन विश्व में खाद्य जनित बीमारियों को नियंत्रित करने, पता लगाने और उनके रोकथाम की कोशिशों को ऊजागर किया जाता है। इस दिन को मनाने का एलान 7 जून, 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किया गया था। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से शुरू की गई एक नई पहल है। पहली बार मनाए गए उत्सव से उत्साहित होकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जागरुकता फैलाने के लिए इस त्योहार को हर साल मनाने का फैसला किया था।

हर साल इस दिन को मानने के लिए एक नई थीम का चयन किया जाता है। इस साल भी इसके लिए एक नया विषय ‘सुरक्षित भोजन आज स्वस्थ कल के लिए’ चुना गया है, यह विषय सुरक्षित भोजन खाने और पैदा करने पर जोर देता है।

यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जानिए मनी प्लांट के फायदे

किसी भी व्यक्ति के लिए भोजन और आवास जीवन की सबसे आवश्य जरूरतें हैं। हर इंसान को जीने के लिए कपड़ा, भोजन, मकान की जरूरत होती है। इन सभी चीजों में भी जो सबसे महत्वपूर्ण है वो है भोजन। हम कपड़ा, मकान के बिना हम जीवत रह सकते हैं लेकिन बिना भोजन के ज्याद दिन तक नहीं रह पाएंगे, क्योंकि भोजन हमारे शरीर में विकास को बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्व, कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स और प्रोटीन उपलब्ध कराता है। इस दिन खाद्य सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य, आर्थिक उन्नति, कृषि, बाजार में पहुंच, पर्यटन और टिकाऊ विकास पर ध्यान दिया जाता है।

आज ही के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन खाद्य जनित रोगों के बोझ को पहचाना था, जिसका प्रभाव सभी उम्र के लोगों पर होता है, विशेषकर निम्न आय वाले देशों के लोगों और 5 साल से नीचे के बच्चे पर यही कारण है कि इस दिन को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

बता दें कि साल 2020 में खाद्य सुरक्षा के लिए दुनिया की स्वास्थ्य एसेंबली ने वैश्विक प्रयासों को मजबूत करने के लिए एक और प्रस्ताव पास किया था, जिससे खाद्य जनित बीमारी को कम किया जा सके। यह संगठनों और सदस्य देशों का ही सहयोग है कि आज पुरी दुनिया में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस संयुक्त रूप से मनाया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।