अन्य

उत्तर प्रदेश में शुरु हुई विधानसभा चुनावों की हलचल

By अपनी पत्रिका

January 05, 2021

राहुल उपाध्याय

उत्तर प्रदेश में भले ही विधानसभा का चुनाव 2022 में होना है पर राजनैतिक गलियारों में उसका असर अभी से दिखाना शुरू हो गया है।एक ऐसा ही नजारा देवरिया जिले के सलेमपुर में देखने को मिला। जहां बीजेपी सांसद रविन्द्र कुशवाहा के संसदीय क्षेत्र के बंगरा बाजार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भागवत भगत के जन्मदिन और किसान मेला में शिरकत करने पहुंचे।

एक क्रांतिकारी, जिसने अपने कलम को बनाया विरोध का जरिया

जिसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी मौजूद रहे। जिन्हौनें स्वंतत्रता संग्राम सेनानी भागवत के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर किसान मेले का उद्धघाटन किया। और साथ ही 126 करोड़ 56 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वही 261 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फोर लेन सड़क के निर्माण कार्य की घोषणा की है जो बलिया और पडोसी राज्यों को बिहार से जोड़ेगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लोगों संबोधित करते हुए भाजपा द्वारा किये गए विकास के बारे में बताया और साथ ही यह भी बताया की भाजपा सरकार आने वाले 25 वर्षो तक आम जनता की बदौलत कायम रहेगी। बताते चले की इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद, सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सहित भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल  अपनी पत्रिका टीवी  (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।