अन्य

UP News : वामपंथियों ने मनाई भगत सिंह की जयंती 

By अपनी पत्रिका

September 29, 2023

अपनी पत्रिका ब्यूरो  बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश माकपा, किसान सभा, व सीटू के संयुक्त बैनर तले शहीद भगत सिंह का जन्मदिन पलक मैरिज होम में मनाया गया। समारोह को माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड डीपी सिंह सपा के जिलाध्यक्ष मतलूब अली, सीपीआई के अजय सिंह, जय किसान आंदोलन के आत्म प्रकाश सिंह, किसान सभा के जिलाध्यक्ष मेघराज सिंह सोलंकी, सीटू के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद ,माकपा जिला सचिव जगवीर भाटी आदि ने संबोधित किया।

अध्यक्षता कामरेड सुरेंद्र सिंह व संचालन चन्द्रपाल सिंह ने किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सैंकड़ों लोगों ने समारोह में हिस्सेदारी की।