अन्य

Embarrassing Incident : छात्राओं के प्राइवेट वीडियो बनाने को कॉलेज के वाशरूम में लगा रखा था हिडन कैमरा

By अपनी पत्रिका

July 26, 2023

ये क्या हो रहा है देश में। हम कहां जा रहे हैं। रोज नए-नए और अलग अलग मामले सामने आ रहे हैं। मणिपुर में दरिंदगी का मामला जोर पकड़ ही रहा है कि अब कर्नाटक से एक शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। उडुपी में स्थित एक प्राइवेट कॉलेज के महिला टॉयलेट में हिडन कैमरा मिलने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में पढ़ने वाली विशेष समुदाय की 3 लड़कियों ने यह मोबाइल कैमरा रखा था। जानकारी मिल रही है कि इस कैमरे में अन्य समुदाय की लड़कियों के प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद ये लड़कियाँ अपने समुदाय के लड़कों के साथ ये वीडियो शेयर कर देतीं थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला उडुपी के अंबलपाडी बाईपास में स्थित नेत्र ज्योति कॉलेज का है। कहा जा रहा है कि विशेष समुदाय के लड़कों ने कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ है।

मामला सामने के बाद वीडियो रिकॉर्ड करने वाली लड़कियों और अन्य छात्राओं के बीच कॉलेज में जमकर बहस हुई। इसके बाद कॉलेज मैनेजमेंट ने मामला शांत कराते हुए तीनों आरोपी छात्राओं को कॉलेज से सस्पेंड कर दिया है। इस मामले की सूचना हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को मिली तो उन्होंने कॉलेज पहुँचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की।

उधर दूसरी ओर कॉलेज के छात्रों ने भी आरोपी छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। इसके अलावा सर्व कॉलेज छात्र शक्ति संगठन ने एसपी अक्षय हाके से मिलकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई के नाम पर छात्राओं को सस्पेंड तो कर दिया है। लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया।

ज्ञात हो कि ऐसा ही मामला सितंबर 2022 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से सामने आया था। तब एक लड़की पर कॉलेज की अन्य छात्राओं के प्राइवेट वीडियो बनाने और उसे अपने बॉयफ्रेंड को भेजने का आरोप लगा था। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि लड़की को अन्य आरोपितों द्वारा वीडियो बनाने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसलिए वह लड़कियों के वीडियो बना आरोपित लड़कों को भेज रही थी। बाद में पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।