अन्य

सितंबर के महीने का देश के अंतरिक्ष इतिहास में खास महत्व है।

By अपनी पत्रिका

September 19, 2020

नई दिल्‍ली (ऑनलाइन डेस्‍क)। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत को विश्व में एक महाशक्ति के तौर पर देखा जाता है और सितंबर के महीने का देश के अंतरिक्ष इतिहास में खास महत्व है। दरअसल भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता लिन पांड्या विलियम्स का जन्म 19 सितंबर को ही हुआ था। अमेरिकी नौसेना की अधिकारी सुनीता विलियम्स को नासा ने अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा था।

सुनीता विलियम्स (Captain, U.S. Navy, Ret.) नासा अंतरिक्ष यात्री

अमेरिका के ओहायो राज्य के यूक्लिड शहर में 19 सितंबर, 1965 को जन्मी सुनीता विलियम्स ने एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में 195 दिन तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया और एक महिला यात्री के तौर पर सबसे ज्यादा बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करने का रिकार्ड भी एक समय उनके नाम पर था।

देश – विदेश से सम्बंधित सभी जानकारी ईमेल पर पाने के लिए सब्सक्राइब करें|