अपराध

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा खूंखार गैंगस्टर सत्या

By अपनी पत्रिका

March 27, 2021

नेहा राठौर

दिल्ली पुलिस को बड़ी एक कामयाबी हासिल हुई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले खूंखार गैंगस्टर नरेश सिंह सत्या दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 

दरअसल, 23 मार्च 2021 को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि सत्या रोहतक में सांपला इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार की टीम ने पूरे लाव लश्कर के साथ रोहतक में छापा मारा और सत्या को उसकी गैंग समेत गिरफ्तार कर लिया।

यह भी देखें  – PM मोदी ने मतुआ समुदाय के मंदिर में किए दर्शन

आपको बता दें कि राजस्थान का रहने वाले नरेश सिंह सत्या पर अपनी गैंग के साथ दिल्ली के शकरपुर में व्यापारी से 4 किलो सोना लूटने का आरोप है। ये वारदात 9 दिसंबर 2020 को हुई थी। सत्या और उसकी गैंग ने गन पॉइंट पर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके अलावा उसपर 16 केस राजस्थान में और दो केस गोवा में भी दर्ज है। इतना ही नहीं  इनके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा जैसे राज्यों में भई लूट, डकैती के दर्जनों मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ने के लिए काफी मेहनत की। उन्होंने आरोपी को ढूंढने के लिए कई सीसीटीवी फुटेज खंघाले। इसके अलावा कई सर्विलांस लगाएं जिसके बाद उनकी मौजूदगी का पता चला पाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें  Twitter  ,  Facebook  , और Instagram  पर भी फॉलो कर सकते है।