अन्य

Sahara Protest : चुनाव लड़कर कैसे होगा सहारा निवेशकों भुगतान ? 

By अपनी पत्रिका

September 29, 2023

26 सितम्बर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सहारा रिफंड पोर्टल के विरोध में हुए निवेशकों के आंदोलन में सहारा निवेशकों के राज्य के विधान सभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया। शुक्रवार को ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ल ने पार्टी का नाम भी निर्धारित कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। अभय देव शुक्ल ने अपनी पार्टी का नाम भारतीय जन आंदोलन पार्टी रखा है। साथ ही लिखा है कि सहारा पीड़ितों के हक़ और अधिकार के लिए बहुत जल्द पार्टी का गठन हो रहा है। चुनाव आयोग से मिलेगा या नहीं यह तो समय ही बताएगा पर देश में एक और पार्टी बनने जा रही है।