देश

रॉबर्ट वाड्रा हुए कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका गांधी ने रद्द की असम रैलियां

By अपनी पत्रिका

April 02, 2021

नेहा राठौर

चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस कारण प्रियंका ने होने वाली अपनी असम यात्रा को रद्द कर दिया है। इस पर प्रियंका ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, ‘हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है,

उन्होंने आगे लिखा कि ‘रिपॉर्ट मेरी कल की रिपोर्ट निगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी, इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं, मैं कांग्रेस की विजय की प्रार्थना करती हूं

IPL XI में ऑल टाइम टीम शामिल हुए सात भारतीय

बता दें कि चुनावों के चलते प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को असम में प्रचार करने वाली थी और शनिवार को वो तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर जाने वाली थीं। गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रियंका गांधी असम में तीन रैलियां करने वाली थी, उनकी पहली रैली गोलपारा ईस्ट, दूसरी गोलकगंज और तीसरी सारूखेत्री में। जिसे अब कोरोना के कारण रद्द कर दिया कर दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें  Twitter  ,  Facebook  , और Instagram  पर भी फॉलो कर सकते है।