राजनीति

Rajasthan Politics : खड़गे से मिल सचिन पायलट से अदावत पर बोले गहलोत- छोटे मोटे मतभेद चलते रहते हैं, साथ लड़कर जीतेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे

By अपनी पत्रिका

March 18, 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 19 नए जिलों की घोषणा के एक दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाक़ात करने राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस का परचम लहराने की बात कही है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाएगी। सीएम अशोक गहलोत ने इस दौरान अपनी ही पार्टी के नेता सचिन पायलट के साथ मतभेद पर भी अपनी बात रखी।

पायलट को लेकर बोले गहलोत- साथ मिलकर लड़ेंगे

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से जब राजस्थान चुनाव से पहले सचिन पायलट के साथ मतभेदों के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि यहां कोई मतभेद नहीं हैं, हमारी पार्टी में छोटे-छोटे मतभेद होते रहते हैं, हर राज्य में सभी पार्टियों के साथ ऐसा होता है,लेकिन हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे, जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। अशोक गहलोत ने आगे कहा “हम साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं, साथ मिलकर जीतते हैं और फिर हम हाईकमान के फैसलों को मानते हैं। यह परंपरा रही है और यह परंपरा जारी रहेगी।

 

19 नए जिले और तीन संभाग बनाने का लिया फैसला

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार (17 मार्च) को विधानसभा में ऐलान किया था कि वह राज्य में 19 नए जिले बनाए जा रहे हैं। इसे 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े सियासी दांव के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक ने गहलोत विधानसभा में ऐलान किया कि 19 नए जिले और तीन नए संभाग बनाए जाएंगे। इस हिसाब से अब राजस्थान में 50 जिले और 10 संभाग होंगे। लंबे समय से राजस्थान में नए ज़िले बनाए जाने की मांग उठ रही थी।

Rajasthan Politics : नए जिलों के ऐलान पर भाजपा का हमला, वसुंधरा राजे बोलीं-खामियाजा भुगतेगी प्रदेश की जनता राजस्थान में अब अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर), बालोतरा (बाड़मेर), ब्यावर (अजमेर), डीग (भरतपुर), डीडवाना-कुचामनसिटी (नागौर), दूदू (जयपुर), गंगापुर सिटी (सवाईमाधोपुर), जयपुर-उत्तर, जयपुर-दक्षिण, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, केकड़ी (अजमेर), कोटपूतली-बहरोड़ (जयपुर), खैरथल (अलवर), नीम का थाना (सीकर), फलोदी (जोधपुर), सलूंबर (उदयपुर), सांचोर (जालोर), शाहपुरा (भीलवाड़ा) नए जिले होंगे।