अन्य

नोएडा में किसान मजदूर संघर्ष रैली की तैयारी जोरों पर हजारों लोग 5 अप्रैल को रामलीला मैदान दिल्ली पहुंचेंगे

By अपनी पत्रिका

April 03, 2023

 

नोएडा, सीटू, किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर 5 अप्रैल 2023 को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली किसान मजदूर संघर्ष रैली की तैयारी में सीटू कार्यकर्ताओं द्वारा नोएडा व ग्रेटर नोएडा में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। आज भी सीटू कार्यकर्ताओं ने जगह जगह माइक प्रचार, पर्चा वितरण, नुक्कड़ नाटक, नुक्कड़ सभा आदि के माध्यम से मेहनतकस आवाम से 5 अप्रैल 2023 को प्रातः 11:00 बजे तक राम लीला मैदान दिल्ली पहुंचने की अपील किया।

प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे सीटू नेता रामसागर गंगेश्वर दत्त शर्मा, राम स्वारथ, मुकेश कुमार राघव, पूनम देवी, जितेंद्र कुंडू, हरी गुप्ता, रंजीत चौधरी, संतोष, मोहम्मद फिरोज, रमाकांत सिंह, मदन बिष्ट आदि ने किया। सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 5 अप्रैल 2023 को रामलीला मैदान में होने वाली किसान मजदूर संघर्ष रैली के अभियान को मजदूरों, किसानों, आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और नोएडा से हजारों लोग रैली में शामिल होंगे।