adhok vihar and bharat nagar robber

अपराध

एक साथ दिया लूट की पांच वारदातों को अंजाम

By अपनी पत्रिका

November 16, 2015

 

 

दिल्ली के नार्थ वेस्ट इलाके में 14 नवम्बर को पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया इन्होंने भारत नगर और अशोक विहार इलाके में हड़कम्प मचाया हुआ था। किसी को चाकू मारा तो किसी को चाकू दिखया और मात्र डेढ़ घंटे में लूट की पांच वारदात को अंजाम दिया इससे भारत नगर और अशोक विहार थाना पुलिस के होश उड़े गए। बताया जा रहा है की ये दोनों नशे की हालत में थे। इन्हे रास्ते में जो भी मिला उसे लूटते चले गए इनकी इसी दिलेरी ने इन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। हैरानी की बात तो ये है नार्थ वेस्ट जिला पुलिस की गिरफ्त में आय इन दोनों युवकों में एक नाबालिग़ है तो दूसरा अभी 11 नवम्बर को यानि मात्र 4 दिन पहले ही बालिग हुआ है। 

बताया जा रहा है की अशोक विहार पुलिस के पास कॉल आ रहे थे की इलाके में 2 युवक चाकू की नोक पर लूट पाट कर रहे है। दोनों ने नशा कर रखा था और उनके सामने जो भी शख्स आता वह एक लम्बा सा चाकू दिखाकर उसे लूट लेते यदि कोई व्यक्ति इनका विरोध करता तो ये उसको चाकू मार देते थे। इसी तरह इन दोनों ने रोहित नाम के एक लड़के को लूटने का प्रयास किया उसने इनका विरोध किया तो इन दोनों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया और उसका मोबाइल, पर्स व बैग लेकर रफ्फूचक्कर हो गए रोहित ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी पुलिस मोके पर पहुँच गई। 

पुलिस ने दोनों युवकों को रिंग रोड पर धर दबोचा। ये भागने के चक्कर में फ्लाई ओवर से कूद गए इनके पीछे दो कॉन्स्टेबल भी भागे तथा ज़ख़्मी रोहित ने भी इनको पकड़ने में भी मदद की इतनी मेहनत मुशक्कत के बाद ये दोनों शख्स पुलिस के हत्थे चढ़े।इनके पास से पांच मोबाइल पर्स व एक चाकू भी बरामद हुआ है।  इस तरह सब इंस्पेक्टर संदीप और पीड़ित के साहस और समझ ने इन्हें कानून के शिकंजे में पहुंचा दिया।