अन्य

Noida News : भाजपा किसान मोर्चा ने की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान  कार्यक्रम पर चर्चा

By अपनी पत्रिका

May 25, 2023

नोएडा के सेक्टर 116 स्थित जिला कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी मिलकर महासंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए मिलकर करें काम 

आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में नोएडा सेक्टर 116 स्थित भाजपा  जिला कार्यालय पर जिला मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम महासंपर्क अभियान की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष  ओमवीर अवाना ने कहा कि सभी जिला एवं मंडल के सभी पदाधिकारी मिलकर आने वाले आगामी कार्यक्रम महासंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए मिल कार्य करे। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मुक्तानंद प्रधान घनश्याम यादव, जिला उपाध्यक्ष इंद्राज खटाना, मूलचंद प्रधान, अजय यादव, रोहित शर्मा सोरखा , दिनेश चौहान, जिला मंत्री अनिल मास्टर ,सर्वेश कुमार, जिला कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी, जिला शोध प्रमुख संदीप उपाध्याय जिला कार्यकारिणी सदस्य विष्णु शर्मा , भगवत दयाल शर्मा, अशोक यादव, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, शक्ति सिंह गुर्जर,मंडल महामंत्री बलवंत सिंह रविंद्र यादव, बबलू यादव मुकेश शर्मा, सुमित झा,आदेश यादव ,राजेश कुमार,सहित सभी जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।