अन्य

दिल्ली में सुबह छाये बादल, दोपहर को फिर गर्मी।

By अपनी पत्रिका

June 11, 2018

-ऋषभ दुआ भारत की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आंशिक बादल छाये रहे। पर लोगों को अब भी गर्मी से राहत नहीं मिली हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 60 फीसदी दर्ज हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, आसमान में आंशिक रूप से दिनभर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।