Friday, April 26, 2024
Homeअन्यविधायक दिलीप पांडेय का विरोधियो को अनूठा आतिथ्य सत्कार

विधायक दिलीप पांडेय का विरोधियो को अनूठा आतिथ्य सत्कार

नई दिल्ली। तिमारपुर विधायक दिलीप पाण्डेय के दफ्तर के बाहर प्रर्दशन करने आए भाजपाइयों का आप कार्यकर्ताओं ने केला और पानी देकर अनूठा आतिथ्य सत्कार किया। बीते कई दिनों से दिल्ली नगर निगम के नेता दिल्ली सरकार द्वारा निगमों को उनका बकाया रुपया नहीं देने का आरोप लगाते हुए पूरी दिल्ली में प्रोस्टेस्ट कर रहे हैं।

शनिवार को जब तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप पाण्डेय के दफ्तर के बाहर भाजपा नेता मार्च निकालने के लिए पहुंचे तो एक अनूठा दश्य देखने को मिला। दिलीप पाण्डेय के दफ्तर के बाहर भारतीय जनता पार्टी शासित नगर निगम को आईना दिखाते हुए दर्जनों होर्डिंग आस पास नजर आए, जिसमें लिखा था, 2500 करोड़ का घोटाला, केजरीवाल ने दिए जाँच के आदेश और एक दूसरे होर्डिंग में लिखा था, बीजेपी की नगर निगम ने 11 नए टैक्स हम पर लगा दिये है।

भारतीय जनता पार्टी आप विधायक के दफ्तर के बाहर लगे होर्डिंग पर लिखे संदेशों पर प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार नहीं दिखे। होर्डिंग देख भारतीय जनता पार्टी एकदम से सुन्न पड़ गई। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस पर उन्हें क्या जवाब देना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध करने आई थी लेकिन उन्हें ये प्रोटेस्ट भारी पड़ गया। यहां भाजपा के खिलाफ ही एक साईलेंट प्रोटेस्ट हो गया। इससे भाजपा कहीं ना कहीं खुद को ठगी हुई महसूस कर रही है ।

इस बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रोटेस्ट करने आये भाजपा के लोगों का स्वागत करते नजर आये। लोकतंत्र में यह एक अलग सी रवायत देखने को मिली। विधायक दिलीप पाण्डेय की ओर जहां वो विरोध करने आए लोगों को पानी और केला बांटते व उनकी सेवा करते नजर आए। दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने उप.मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर हमला करवाया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उन्हीं के घर में भाजपा ने दिल्ली पुलिस से नजरबंद कराया। ऐसे में इस तरह की अनूठी पहल की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। लोग यह तक कह रहे हैं कि यहां भाजपा को प्रोटेस्ट करना महंगा पड़ गया

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments