आज का दिन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जानिए मनी प्लांट के फायदे

By अपनी पत्रिका

June 05, 2021

प्रियंका आनंद

वैसे तो हर प्रकार के पौधे उसके नाम से जाने जाते है और नाम के अनुसार ही उसका फल मिलते है लेकिन एक ऐसा पौधा भी है जिसके नाम अनुसार हमें फल तो नहीं मिलता लेकिन उसके फायदे अनेक हैं। विश्व पर्यावरण के मौके पर आज हम जानेंगे मनी प्लांट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें जिनका यदि हम अपने जीवन में ध्यान रखे तो ना केवल हमारे वातावरण के लिए लाभकारी है बल्कि हमारे घर में भी सुख समृद्धि का आगमन हो सकता है। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को दक्षिण पूर्व दिशा की ओर लगाना चाहिए जिससे सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। यदि शास्त्रों की मानें तो यह दिशा भगवान गणेश जी का स्थान माना जाता है जो कि अमंगल का नाश करने वाले और सुख समृद्धि के देवता माने जाते है।

वनस्पति वैज्ञानिकों के अनुसार मनी प्लांट को किसी नर्सरी से खरीद कर या किसी से लेकर अपने घर में लगाने को वर्जित माना गया है। यह तभी लाभकारी होता है जब उसे किसी अन्य घर से चुरा कर अपने घर में लगाया जाए। जानकारी के अनुसार मनी प्लांट की जड़ें उसके पत्तों से हमेशा ढकी होनी चाहिए। ऐसे माना जाता है की पौधे की जड़ें यदि ढकी हो तो परिवार की खुशियां और सुख भी लोगों की बुरी नज़रों से बची होती है।

मौसम के कारण यदि पौधे के पत्ते सुख जाए तो उसे अपने हाथों से तोड़ने के बजाए कैंची से काट कर अगल करना चाहिए। मनी प्लांट की ऊपर की तरफ उगती पत्तियां इस बात का संकेत होती है कि हमारा परिवार भी जीवन में आगे की ओर बढ़ रहा है। जैसे हमारे शरीर को सही मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है उसी प्रकार पौधों को भी पानी की आवश्यकता होती है। हर पौधे को समय और उसकी क्षमता के अनुसार पानी मिलता रहे तो वह काफी अच्छा बढ़ता है लेकिन मनी प्लांट एक मात्र ऐसा पौधा है जिसमें पानी के साथ थोड़ा दूध भी यदि डाला जाए तो उसका विकास काफी अच्छा होता है। 

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।