अन्य

Jalandhar Lok Sabha by-election :  जालंधर में केजरीवाल और भगवंत मान ने किया रोड शो

By अपनी पत्रिका

May 06, 2023

जालंधर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी चुनावी रैलियों और रोड शो के माध्यम से चुनावी माहौल बनाने में लगी है। शनिवार को जालंधर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो किया।

आम आदमी पार्टी के इस रोड शो में भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। दरअसल चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में एक लोकसभा क्षेत्र और चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा की है। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे, उनमें पंजाब की जालंधर, ओडिशा की झारसुगुड़ा, उत्तर प्रदेश की छानबे और स्वार और मेघालय की सोहियोंग सीट शामिल है।