अन्य

सीलिंग ऐक्शन के बाद भी दिल्ली रोहिणी में धड़ल्ले से चल रहे है अवैध निर्माण।

By अपनी पत्रिका

July 21, 2018

  देश की राजधानी दिल्ली में अवैध निर्माण आम बात है। लेकिन सीलिंग के ऐक्शन और अवैध फैक्ट्रियों को बंद कराये जाने की बात के बाद क्या धड़ल्ले से चल रहे अवैध निर्माणों पर भी न्यायलय, सरकार या प्रसाशन कोई एक्शन लेगी, या सिस्टम के तहत ही सब कुछ चलता रहेगा ? ये सवाल रोहिणी में धड़ल्ले से चल रहे हज़ारों अवैध निर्माण को देखर उठ रहे है।  नॉर्थ दिल्ली के रोहिणी इलाके के सेक्टर -7 ,8 की बात करें या सेक्टर 17 , 18 की या बात कर लें रोहिणी के सेक्टर -23 या 24 की रोहिणी की किसी भी सेक्टर में जाकर देख ले अवैध निर्माण ढूंढने के लिये आपको ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।  रोहिणी एशिया की सबसे बड़ी रिहायशी कॉलोनियों में शुमार है। रोहिणी के नक्शों को ताक पर रखकर बनाई गयी इन बिल्डिंग को देखने मात्र से ही डर लगता है, पुरे रोहिणी जोन में हज़ारों की तादाद में बन रही इन अवैध बिल्डिंग्स को देखकर लगता ही नहीं की इन पर नगर निगम की नजर भी है। हैरत की बात है की एक तरफ नगर निगम अवैध निर्माण को लेकर सीलिंग अभियान चला रहा है तो वहीँ दूसरी और रोहिणी में इतने बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहे है