अपराध

Gurugram : ऑटो चालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, फैक्ट्री से निकली पीड़िता तो आरोपी जबरन ले गया था अपने घर

By अपनी पत्रिका

April 12, 2023

 Gurugram Crime News दिल्ली से सटे गुरुग्राम (हरियाणा) में 19 वर्षीय युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी ऑटो चालक है। पुलिस ने मंगलवार को घटना के बारे में जानकारी दी।

गुरुग्राम । दिल्ली से सटे गुरुग्राम (हरियाणा) में 19 वर्षीय युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी ऑटो चालक है। पुलिस ने मंगलवार को घटना के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह घर से फैक्ट्री तक अपने सहकर्मियों के साथ ऑटो से आती-जाती थी। पुलिस ने बताया कि रविवार को अपने साथी को छोड़ने के बाद ऑटो चालक अमित महिला को जबरन अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

जान से मारने की दी धमकी

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद युवती को उसके घर के सामने छोड़कर भाग गया।

महिला ने सोमवार को शिवाजी नगर थाने में चालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कहा कि महिला की मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। शिवाजी नगर थाने के एसएचओ कृष्ण कुमार ने कहा कि हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।