राजधानी दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी का कहर बरस रहा है। कल शनिवार का दिन दिल्ली के लिए सबसे सर्द दिन साबित हुआ। यहां का तापमान 3.9 रहा। शीतलहर से ठिठुरती दिल्ली में हर उम्र के लोगों को प्रभावित किया है।
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। मध्य और पूर्वी भारत में इसी अवधि में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है।

शनिवार को सबसे कम तापमान


दिल्ली में शनिवार को सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम दिल्ली में शीत लहरों ने ठंड को बढ़ा दिया लेकिन दोपहर की धूप से दिल्ली वालों को थोड़ी राहत जरूर मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शहर के लिए प्रतिनिधि के रूप में लिए गए सफदरजंग वेधशाला का तापमान केवल 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सर्दियों के महीनों में सबसे कम और सामान्य से चार डिग्री कम है।

स्थिति बनी रहने की संभावना


मौसम विभाग ने कहा कि लोधी रोड और आयानगर स्टेशनों पर पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस और 3.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। क्योंकि बर्फ से लदी पश्चिमी हिमालय की बर्फीली हवाओं ने शहर को ढक दिया था। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में कुछ दिनों तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति समाप्त हो गई है जिसका मतलब है कि वहां साफ धूप है, जो सतह को गर्म करने में सक्षम है। कोहरे की परत हट गई है। हम 22 दिसंबर के आसपास इस क्षेत्र को प्रभावित करने के लिए एक पश्चिमी विक्षोभ की उम्मीद कर रहे हैं, जब नमी बढ़ेगी और पूरे क्षेत्र में घने कोहरे की संभावना है। शीत लहर की स्थित भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार ठंडा दिन तब दर्ज किया जाता है जब तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के भीतर हो और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री होता है। मैदानी भागों में शीत लहर तब होती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे होता है या लगातार दो दिनों तक मौसम के सामान्य से 4.5 डिग्री कम होता है।

Comments are closed.

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru