अन्य

केमिकल फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत

By अपनी पत्रिका

September 12, 2015

पत्रिका संवाददाता, नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के अमन विहार के किराड़ी इलाके में एलपीजी सिलेंडर फटने के बाद एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के मकानों में दरार आ गई और फैक्ट्री की छत और दीवारें उड़ गई। धमाके के कारण आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।

इस हादसे में फैक्ट्री के भीतर मौजूद एक कर्मचारी की मौत हो गई और 10 साल की बच्ची समेत दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल लोगों की भी हालात गंभीर बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह केमिकल फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। पुलिस अब इस अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री में हुए धमाके की जांच कर रही है।