अन्य

अमेरिका में चारपाई ने बनाई विशेष जगह, नहीं मिल रही एक लाख में भी 

By अपनी पत्रिका

May 13, 2023

क्या कभी किसी ने सोचा होगा कि गांव में एक कोने में पड़ी रहने वाली चारपाई के इतने भाव बढ़ जाएंगे कि लखपति व्यक्ति पर सो पाएगा। जी हां अमेरिका में  चारपाई की कीमत एक लाख रुपए से ऊपर की है। कलरफुल हो तो फिर मुंह मांगे दाम। मतलब चारपाई बनाने और बुनने वालों के लिए अमेरिका में लखपति और करोड़पति बनने का एक अच्छा मौका है। यह भी कह सकते हैं कि चारपाई के दिन फिर से लौट रहे हैं।