धर्म

नववर्ष 2021 में घोड़ी, बाजा और बारात का शुभ मुहूर्त

By अपनी पत्रिका

January 07, 2021

नेहा राठौर  Jan 7, 2021

नए साल यानी 2021 में शादी विवाह के बहुत कम मुहूर्त सामने आए हैं। ज्योतिष गणना के मुताबिक नए साल के पहले महीने जनवरी में केवल 18 जनवरी को ही शुभ मुहूर्त दिख रहा है। इस साल फरवरी और मार्च में शादी ब्याह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। लेकिन मई में 16 तारीख शादी, सगाई और लग्न के लिए शुभ बताई जा रही है।गणना के मुताबिक अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के महीने में भी कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। अगर आप में से किसी के घर में इस साल शादी या सगाई है तो इस नए साल के प्रमुख शुभ विवाह मुहूर्त को देखकर तारीख तय करें।

जनवरी 2021

जनवरी में केवल एक ही विवाह का शुभ मुहूर्त है 18 जनवरी को विवाह का शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है।

फरवरी

फरवरी में विवाह के लिए को शुभ दिन नहीं है।

मार्च

मार्च में भी विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

अप्रैल

अप्रैल के महीने में विवाह के लिए 8 शुभ दिन है जो निम्न है, 22, 23 24, 25, 26, 27, 28, 29  और 30 अप्रैल को विवाह संपन्न करा सकते हैं।

मई

मई में सबसे ज्यादा शादी के लिए शुभ दिन है। इस महीने विवाह के लिए 16 शुभ दिन निम्न है, 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 28, 29 और 30 तारीख।

जून

जून में इस साल शादी के लिए कुल 8 दिन शुभ है। महीने की 3, 4, 5, 16, 20, 23 और 24 तारीख को शुभ विवाह होंगे।

जुलाई

जुलाई में विवाह के लिए केवल 5 दिन शुभ है जो निम्न है, 1, 2, 7, 13 और 15

अगस्त

अगस्त में कोई शुभ तारीख नहीं है।

सितंबर

सितंबर में कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

अक्टूबर

अक्टूबर में कोई शुभ तारीख नहीं है।

नवंबर

तीन महीनों के बाद नवंबर में विवाह के लिए 7 शुभ दिन है। इस महीने 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30 को विवाह के शुभ मुहूर्त है।

दिसंबर

2021 के आखिरी महीने में विवाह के लिए 6 दिन शुभ है। 1, 2, 6, 7, 11 और 13 को शुभ मुहूर्त है।

ये भी पढ़ें – बिजनौर के बढ़ापुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल  अपनी पत्रिका टीवी  (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।