अन्य

आम आदमी पार्टी 2022 का यूपी चुनाव लड़ेगी

By Jagdish Panwar

December 15, 2020

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 के उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर पार्टी की सरकारें आईं लेकिन पार्टियों ने अपनेअपने घर भरने के अलावा कुछ नहीं किया। प्रदेश की जनता को छोटी.छोटी सुविधाओं के लिए दिल्ली आना पड़ता है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

‘दिल्ली की तरह UP के लोगों को भी सुविधाओं का हक’

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी पार्टियों ने लोगों को धोखा दिया है। प्रत्येक सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में एक दूसरे को पीछे छोड़ दिया था। दिल्ली में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोग हमें बताते रहते हैं कि यूपी भी दिल्ली की तरह कल्याण और लाभ का हकदार है।केजरीवाल ने कहा कि आज उत्तरप्रदेश में सही और साफ नीयत वाली राजनीति की कमी है। यह केवल आम आदमी पार्टी ही दे सकती है। उत्तर प्रदेश को गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेताओं ने विकास से दूर रखा इसलिए दिल्ली में जो सुविधाएं लोगों को मिल रही है, वह यूपी में अभी तक नहीं मिलीं।

ये भी पढ़ें छात्रों का विरोधी बताते हुए हाईकोर्ट ने सीबीएसई को लगाई फटकार

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर वहां भी दिल्ली के विकास मॉडल को लागू किया जाएगा।मालूम हो कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली में तो सरकार है ही, वह पंजाब, गोवा और हरियाणा में भी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ चुकी है। पार्टी को दिल्ली और पंजाब में अच्छी सफलता मिली है।

आप हमें Twitter , Facebook पर भी फॉलो कर सकते है।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल  अपनी पत्रिका टीवी  (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे।