Monday, April 29, 2024
HomeखेलTokyo Paralympic 2020 में भारतीय निशानेबाजों की दहाड़, गोल्ड और सिल्वर किया...

Tokyo Paralympic 2020 में भारतीय निशानेबाजों की दहाड़, गोल्ड और सिल्वर किया भारत के नाम

नेहा राठौर

टोक्यो पैरालंपिकस गेम्स में भारतीय निशानेबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत की शान में चार चांद लग गए हैं। शनिवार की सुबह एक खुशखबरी के साथ शुरू हुई। आज निशानेबाज मनीष नरवाल ने भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डालकर उसे गौरवान्वित कर दिया है। इसी के साथ सिंघराज भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने में सफल रहे। इन दोनों निशानेबाजों ने यह मेडल 50 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में जीते हैं।

हरियाणा के कथूरा गांव में रहने वाले मनीष नरवाल ने महज 19 साल की उम्र में अपना और देश का दोनों का नाम रोशन कर दिया है। मनीष ने पहले दो शॉट में 17.8 ही स्कोर किया था, लेकिन इसके बाद नरवाल की वापसी ने सारा खेल ही पलट दिया। पांच शॉट के बाद नरवाल टॉप थ्री में पहुंच गये। इन पांच शॉट के बाद उनका स्कोर बढ़कर 45.4 हो गया था और 12वें शॉट के बाद मनीष 104.3 के स्कोर के साथ पांचवे नंबर पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- अवनि लेखरा बनी पैरालंपिक खेल में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला

वहीं, सिंघराज भी लगातार अच्छा खेल रहे थे। वह 14वें शॉट के बाद नंबर चार पर बने हुए थे। इस शॉट के बाद फाइनल इवेंट में सिर्फ 6 खिलाड़ी ही बचे थे, जिनमें भारत के दो निशानेबाज सिंघराज और मनीष नरवाल भी शामिल थे। हालांकि लगातार दोनों निशानेबाजों को बाहर होने का डर बना हुआ था।



लेकिन देखते ही देखते 15वें शॉट के बाद मनीष 133.4 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए। वहीं 16वें शॉट के बाद सिंघराज ने भी टॉप थ्री में अपनी जगह बना ली और इसके बाद जो हुआ उसे देख सब हैरान रह गए, भारत के दो जाबाज निशानेबाज 20वें शॉट में दो मेडल अपने नाम कर लिये। इस शॉट के बाद मनीष ने भारत के लिए गोल्ड जीता और सिंघराज ने सिल्वर। इसी के साथ आज के मेडल को मिलाकर टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 15 हो चुकी है। यह पैरालंपिक गेम्स के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments