Monday, April 29, 2024
Homeआज का दिनजानिए इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस में क्या होगा खास

जानिए इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस में क्या होगा खास

नेहा राठौर ( आज का दिन )

आज के दिन यानी 5 जून को हर साल पूरे देश में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य सिर्फ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। आज के दिन लोगों को जागरूक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इन कार्यक्रमों में लोगों को अधिक पेड़-पौधे लगाने, पेड़ों को संरक्षित करने, नदियों को साफ रखने के लिए जागरूक किया जाता है।

इस दिन को मनाने के लिए हर साल एक नई थीम रखी जाती है। इस बार इस दिन को मनाने के लिए ‘पारिस्थितिकी तंत्र बहाली’ यानी (Ecosystem Restoration) थीम रखी गई है। आज के दिन जितने भी कार्यक्रम होंगे वो सभी इसी थीम पर आधारित होंगे। इस थीम के तहत पेड़-पौधे लगाना, बागों को तैयार करना और उनको संरक्षित करना, नदियों की सफाई करना जैसे कई कार्य किये जाएंगे। बता दें कि साल 2020 में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम जैव विविधता थी और साल 2019 में वायु प्रदूषण और उससे पहले यानी 2018 में इसकी थीम बीट प्लास्टिक निर्धारित की गई थी।

ये भी पढ़े  – अंतिम संस्कार होने के 15 दिन बाद घर लौटी वृद्ध महिला, जाने क्या है पूरा मामला

पहला विश्व पर्यावरण दिवस

कहा जाता है कि पहला विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा साल 1972 में मनाया गया था। लेकिन विश्व स्तर पर इसे 5 जून 1974 को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में मनाया गया था। वहीं इस दिन पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन भी किया गया था। इस सम्मेलन में करीब 119 देश शामिल हुए थे। इसी सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का गठन किया गया था साथ ही हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय भी लिया गया था। यह सम्मेलन 5 जून से 16 जून तक आयोजित किया गया था। इस दिन के लिए एक स्लोगन भी रखा गया था “केवल एक पृथ्वी” ।

देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल अपनी पत्रिका टीवी (APTV Bharat) सब्सक्राइब करे ।

आप हमें Twitter , Facebook , और Instagram पर भी फॉलो कर सकते है।                      

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments