अन्य

हिसार से हवाई सफर शुरू, फोर सीटर विमान की सौगात

By अपनी पत्रिका

September 17, 2016

हरियाणा के हिसार से हवाई सफर का शुभारम्भ हुआ । इसमें छोटी विमान यात्रा का लुत्फ़ उठाने के लिए कई सारे ऑफर दिए गए हैं। इस विमान सेवा से हवा में उड़ान भरने का सपना पूरा किया जा सकता है। जिसमें अपने शहर को आसमान से देखना चाहते हैं तो उसके लिए महज 23000 रुपये खर्च करने होंगे।साथ ही ज्वाय राइडिंग का मजा भी लिया जा सकता है।हिसार से छोटे शहर के लिए जिसमें दिल्ली, करनाल, पिंजौर, चंडीगढ़, भिवानी व दूसरी पास की हवाई पट्टी वाले क्षेत्र के लिए चार सीटों वाला हवाई जहाज बुक करा सकते हैं। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए इस ऑफर का लुत्फ़ उठाया जा सकता है। चार सीट वाले विमान में 250 किलोमीटर के हवाई सफर का लुत्फ़ ले सकते हैं। इस विमान की कीमत ढाई करोड़ है। विमान की इस सेवा को चुनाव और निजी कामों के लिए भी लिया जा सकता है। इस विमान से दिल्ली से करनाल की हवाई यात्रा का सफर 45 हजार रूपये हैं। तो दिल्ली से भिवानी महज 35 हजार रूपये, पिंजौर और चंडीगढ़ 50 हजार रूपये और हरियाणा के ही नारनौल का किराया ४० हजार रूपये होगा। इसके लिए 15 मिनट की ज्वाय राइडिंग भी है। जो बुधवार से शुरू की जा सकती हैं। आपात के समय में भी विमान की सेवा उपलब्ध होगी। रैली, शोभायात्रा, और चुनाव के समय भी इसका विमान हो सकता है।जबकि 10 सीटर विमान से एक  घंटे के सफर के लिए  दो लाख बीस हजार चुकाने होंगे। इस हवाई सफर को केवल 15 मिनट और अधिकतम २ घंटे तक की समय सीमा में रखा गया है।

दिल्ली : : 45 हजार करनाल : 50 हजार रुपये : 45 मिनट भिवानी : 35 हजार रुपये : 20 मिनट पिंजौर : 50 हजार रुपये : 50 मिनट नारनौल : 40 हजार रुपये : 35 मिनट चंडीगढ़ : 50 हजार रुपये : 50 मिनट