student of 12 class raped by her so called uncle

अपराध

12 वीं की छात्रा से बलात्कार , बुजुर्ग अरेस्ट

By अपनी पत्रिका

August 22, 2015

-पत्रिका संवादाता

दिल्ली। बलात्कार और योन शोषण के मामलों में ज्यादातार जानकार ही शामिल होते है। दिल्ली के रूप नगर थाना क्षेत्र के कमला नगर इलाके में 12 वीं क्लास की 16 वर्षीय छात्रा के साथ भी यही हुआ। रूप नगर थाना पुलिस ने आरोपी राम कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित छात्रा 9 महीने की गर्भवती भी है। थाने में दर्ज़ FIR के अनुसार नाबालिग छात्रा दिल्ली के एक नामी निजी स्कूल में पढ़ती है। आरोपी राम कनौजिया का पीड़ित छात्रा के पिता से दोस्ती थी और उसका घर में आना जाना था। करीब 8 – 9 महीने पहले वह घर में आया तो देखा की पीड़ित नाबालिग के घर में कोई नहीं था वह एकेली ही थी। उसके माता पिता बहार गए थे। इसी का फायदा उठाकर उसने उसे पकड़ लिया और अंदर ले जाकर जबरन रेप किया। रेप के बाद छात्रा को धमकी दी की यदि किसी को कुछ बताया जो वह उसे जान से मार देगा। पीड़ित छात्रा ने कहा की राम कनौजिया की शक्ल बहुत डरावनी है और वह उसकी धमकी से डर गयी थी। इसके बाद वह अक्सर घर आता और जब भी मौक़ा मिलता रेप करता। पीड़ित के अनुसार वह स्कूल आते जाते भी रस्ते में मिलता और अश्लील हरकतें करता था। 21 अगस्त की रात को छात्रा के पेट में दर्द हुआ तो उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स की जांच में पता चला की छात्रा गर्भवती है और उसे 9 महीने का बच्चा है। घरवालों को इसका पता चला और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान और जांच के बाद मामला दर्ज़ कर लिया और आरोपी राम कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया।