लाइफस्टाइल

स्वस्थ जीवनशैली की कुंजी, संतुलित आहार

By अपनी पत्रिका

April 05, 2016

संतुलित भोजन हमारे शरीर को कई प्रकार से निरोग रखता है और हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़, मोटापा, कैंसर, ओस्टियोपोरोसिस, हार्ट अटैक, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, फैटी लीवर और पॉलीसाइस्टिक ओवेरियन डिसीज जैसी जीवनशैली की बीमारियों को रोकने और ठीक करने में अहम भूमिका निभाता है।

फास्ट फूड, तनावपूर्ण माहौल, बिजी शेड्यूल और जीरो साइज की चाह ने लोगों की जीवनशैली  को बिगाड़ दिया है। लोग यह नहीं समझते कि हमें अपने वजन के हिसाब से 30 गुना ज्यादा कैलोरी लेनी होती है, सभी पौष्टिक तत्व लेना जरूरी है। वह बस भूक ख़त्म करने के लिए भोजन करते हैं न की स्वस्थ रहने के लिए। डॉकटरों के अनुसार 6 ग्राम से कम सोडियम लेना चाहिए। ट्रांस फैट, जो कि वनस्पति घी में होता है, दिल के लिए हानिकारक होता है और अच्छा कैलोस्ट्राल कम करके बुरे को बढ़ाता है। दिल के रोगियों को इससे बचना चाहिए। सफेद ब्रेड, आटा, चावल और चीनी चीज़ों को अपनी डाइट में बहुत कम इस्तेमाल करना चाहिए। सम्पूर्ण अनाज, ग्रीन सीरियल्स और ओट मील खाना चाहिए।