अन्य

साइना और श्रीकांत की दूसरी जीत

By अपनी पत्रिका

December 19, 2014

दुबई। भारत की चोटी की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और किदाब्बी श्रीकांत ने अपने अपने वर्ग में लगातार दूसरी जीत दर्ज करके विश्व सुपर सीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बढ़ा दी। यह साइना की सुंग पर छह मुकाबलों में पांचवीं जीत है। इससे पहले 2013 में डेनमार्क में इन दोनों खिलाडिय़ों के बीच हुए मुकाबले में भारतीय को हार का सामना करना पड़ा था।  साइना ने कल पहले दौर में एशियाई खेलों की चैंपियन शिजियान वांग को हराया था। ग्रुप ए में उनका आखिरी मुकाबला दक्षिण कोरिया की बे यियोन जु से होगा।  श्रीकांत ने भी अपना विजय अभियान जारी रखा। उन्होंने कल जापान के केंटो मोमोता को हराया था। वह ग्रुप बी में अपना आखिरी मैच जान ओ जोर्गेनसन से खेलेंगे। आज विश्व रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर पहुंचने वाले श्रीकांत ने हमदान स्पोटर्स काम्पलेक्स में इंडोनेशिया के विश्व में आठवें नंबर के खिलाड़ी टोमी सुगियार्तो को 21-18, 21-13 से हराया। यह उनकी इंडोनेशियाई खिलाड़ी पर पहली जीत है। विश्व में चौथे नंबर की साइना ने दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून पर 21-12, 21-18 से जीत दर्ज की।