प्रदेश

श्रीलंका में सत्ता परिवर्तन का स्वागतः भाजपा

By अपनी पत्रिका

January 09, 2015

नई दिल्ली।   भाजपा ने श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में सत्ता परिवर्तन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि वहां के नए नेतृत्व के तहत दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे। पार्टी के महासचिव राम माधव ने कहा, ‘‘श्रीलंका के नए नेतृत्व को बधाई। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए जनता को बधाई।”  भाजपा के प्रवक्ता एम.जे. अकबर ने आशा प्रकट की कि वहां सत्ता परिवर्तन से भारत और श्रीलंका के युगों पुराने संबंध नया और सकारात्मक मोड़ लाएंगे। अकबर ने कहा, लोकतंत्र की जीत अपने आप में एक सकारात्मक संकेत है और वहां की जनता के बदलाव की कामना को दर्शाता है।