प्रदेश

मेरठ में एक वोटर की उम्र 747 साल गजब का कारनामा है ना

By अपनी पत्रिका

April 20, 2015

मेरठ। सबसे बूढ़े इंसान की उम्र कितनी हो सकती है? 100 साल? 120 साल? या 150 साल? इससे अधिक उम्र का दावा विकीपिडिया भी नहीं करता। विकिपिडिया की मानें तो जापान के एक शख्स ने सबसे ज्यादा 116 साल 54 ‌द‌िन की उम्र पाई थी।  इससे अधिक संभवतः कोई नहीं जिया, हालांकि मेरठ कैंटोनमेंट बोर्ड के मतदाताओं की सूची में एक मतदाता की उम्र 747 साल है। मेरठ के सुभाषनगर के रॉयल आर्टिलरी बाजार के ‌हरि सिंह को 17 मई को वोट भी देना है।  उस मतदाता सूची में 100 वर्ष की उम्र पार करने वालों में ह‌‌रि सिंह अपवाद नहीं है। कई वोट ऐसे हैं, जिनकी उम्र 200 से 600 वर्ष के बीच है। हालांकि हरि सिंह मतदाता सूची में सबसे बूढ़े हैं।