Saturday, April 20, 2024
Homeअन्यमध्यप्रदेश को एक और अवार्ड, महिला सशक्तिकरण में पुरस्कृत होंगी माया सिंह

मध्यप्रदेश को एक और अवार्ड, महिला सशक्तिकरण में पुरस्कृत होंगी माया सिंह

मध्यप्रदेश ने विकास के नए आयाम रचते हुए देश ही नहीं, पूरी दुनिया में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को न केवल देश-दुनिया में सराहना मिल रही है, बल्कि विभिन्न राष्ट्रीय -अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं एवं केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को अवार्डों से नवाजकर पुरस्कृत किया गया है। इस साल अब राज्य के कई विभाग अवार्ड जीत चुके हैं। अब मध्यप्रदेश की झोली में एक और अवार्ड आ गया है।

 

महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह को मध्यप्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने में उनके योगदान के लिए वर्ष 2015 का स्कॉच चेलेन्जर अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड आज शनिवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा देंगे। इसी समारोह में पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को लाईफ टाइम एचीव्हमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।
महिला-बाल विकास मंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश में महिलाओं को सम्मान दिलाने और बेटियों को बचाने के लिए श्रीमती माया सिंह ने काफी प्रयास किये। आँगनवाड़ियों को सशक्त बनाने और विभिन्न संस्थाओं के जरिये महिलाओं को आर्थिक रूप से समर्थ बनाने के लिए जो योगदान दिया उससे प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर भी एक अलग पहचान बनाई। तेजस्विनी, लाड़ो अभियान और स्वागतम लक्ष्मी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में श्रीमती माया सिंह ने विशेष रुचि ली, जिसके परिणाम भी दिखलाई दिये। ई-लाड़ली और अनमोल वेबसाइट के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसका विशेष प्रभाव योजनाओं के क्रियान्वयन में दिखलाई दिया। स्कॉच फाउण्डेशन ग्रुप ने उनके इस प्रयास को वर्ष 2015 में महिला सशक्तीकरण के लिए दिये जाने वाले अवार्ड के सर्वथा योग्य पाया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments