Tuesday, April 23, 2024
Homeअन्यभारत ने जीता इंटरकांटिनेंटल कप, छेत्री ने करी मेसी की बराबरी

भारत ने जीता इंटरकांटिनेंटल कप, छेत्री ने करी मेसी की बराबरी

– पीयूष खुल्लर

रविवार को खेले गए इंटरकांटिनेंटल कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने केन्या को 2-0 से हरा कर इंटरकांटिनेंटल कप का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई में खेले गए फाइनल में भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तान सुनील छेत्री ने फिर एक बार शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 2 गोल दाग दिए।

इसी के साथ ही सुनील छेत्री सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों की सूची में अर्जेंटीना के लियोनल मेसी से बराबरी पर आ गए। छेत्री से इसके बारे में पुछा गया तोह उन्होंने कहाँ की वह आंकड़ों पर ज़्यादा ध्यान नहीं देते और वह मेसी के बहुत बड़े फैन हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों के नाम 64 अंतरराष्ट्रीय गोल हैं।

छेत्री ने आठवें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई और फिर 29वें मिनट में एक और गोल दागकर मेसी की बराबरी कर ली। अपने 102वें अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे 33 वर्षीय छेत्री अब सिर्फ पुर्तगाल के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो से पीछे हैं। उनके नाम पर 150 मैचों में 81 गोल दर्ज हैं।

2019 में होने वाले एशिया कप की तैयारी के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता को जीत कर भारतीय फुटबॉल टीम ने यह साबित करदिया हैं कि उनकी तैयारी सही दिशा में जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments