Friday, April 19, 2024
Homeअन्यबिहार के राजनीतिक संकट में मोदी की कोई भूमिका नहीं: वेंकैया

बिहार के राजनीतिक संकट में मोदी की कोई भूमिका नहीं: वेंकैया

 हैदराबाद। बिहार में वर्तमान राजनीतिक संकट में नरेन्द्र मोदी का हाथ होने के नीतीश कुमार के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि यह स्थिति जदयू के आंतरिक कलह के कारण पैदा हुई। संसदीय कार्य मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, जनता दल (युनाइटिड) के नाम में युनाइटिड (एकीकृत) है लेकिन वस्तुतः वह बंटे हुए हैं। वे बंटे हुए हैं, एकजुट नहीं है। केंद्र की इसमें कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा, मैं यह पूरी तरह से स्पष्ट कर देना चाहता हूं। मोदीजी की इसमें कोई भूमिका नहीं है। नीतीश अपनी विफलताओं के कारण मोदी और केंद्र पर आरोप लगा रहे हैं। वेंकैया ने आरोप लगाया, आपसे (नीतीश से) किसने कहा था कि आप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें और किसने कहा था कि जीतन राम मांझी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाये और अब आप उन्हें (मांझी को) इस्तीफा देने के लिए क्यों कह रहे हैं ? वह मोदीजी और केंद्र पर आरोप लगाना चाहते हैं। उन्हें दुष्प्रचार अभियान बंद करना चाहिए।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments