Wednesday, April 17, 2024
Homeप्रदेशगुजरात: गांधी जी की नग्न मूर्ति से भड़का गुस्सा

गुजरात: गांधी जी की नग्न मूर्ति से भड़का गुस्सा

अहमदाबाद। अहमदाबाद में प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान एक म्युजियम में महात्मा गांधी की नग्न मूर्ति का प्रदर्शन हुआ। यहां के सामाजिक कार्यकर्ता रोशन शाह ने गांधीनगर पुलिस और गुजरात पुलिस चीफ को इस सिलसिले में चिट्ठी में लिखी है। उन्होंने पुलिस से गुजरात सरकार, मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और म्युजियम के ऑर्गनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शाह ने आरोप लगया है कि मॉडर्न आर्ट के नाम पर आपत्तिजनक मूर्ति का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा,” महात्मा गांधी की ऐसी आपत्तिजनक मूर्ति देखकर मेरी भावनाएं आहत हुई हैं। हम इसका मूल्यांकन कैसे करें? एक नग्न गांधी?” गुजरात कांग्रेस के नेता डॉ. मनीष दोषी ने कहा, “विंस्टन चर्चिल ने गांधी जी को भले ही अर्धनग्न फकीर कहा था लेकिन इस मूर्ति में उन्हें धोती पहने हुए भी नहीं दिखाया गया है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री) ने दांडी कुटीर का उद्धाटन किया था। प्रवासी भारतीय दिवस गांधी जी के भारत वापस आने की शताब्दी मना रहा है। 2 मिलियन की यह मूर्ति यूके के एक आर्टिस्ट ने तराशी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments