Thursday, April 25, 2024
Homeअपराधकठुआ में आंतकी हमला, दो आंतकियों को किया ढेर, तीन जवान...

कठुआ में आंतकी हमला, दो आंतकियों को किया ढेर, तीन जवान शहीद

जम्मू । आंतकी घटनाओं की बढोतरी के चलते जम्मू के कठूआ जिले में तो आंतकियों ने हद ही कर दी जब उन्होंने कठुआ थाने पर हमला कर दिया जिसमें हमला करने वाले दोनों आंतकी ढेर हो गये। इस हमलं में तीन जवान भी शाहीद हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सवा छह बजे आंतकियों ने कठुआ के राजबाग थाने पर हमला किया था। लगभग पांच घंटे चली इस मुठभेड में सेना के जवानों ने आंतकियों को मुहतोड जवाब देते हुए दोनों आंतकियों को मार गिराया जबकि इस हमलें सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार इस फिदायीन हमले में आतंकियों समेत छह लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों तीन जवान शहीद हो गए हैं। शहीदों में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान तथा सेना के दो जवान शहीद हुए हैं जबकि एक बुलेरो ड्राइवर की मौत हुई है। सेना ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है।
हमले में आठ लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह आतंकियों ने कठुआ कस्बे के बाहर राजबाग पुलिस स्टेन पर हमला बोला। अचानक हुए हमले से थाने में अफरा-तफरी मच गई। राजबाग थाना जम्मू-पठानकोट हाइवे पर है। आतंकियों ने सुबह सवा छह बजे हमला किया था।
हमले की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने थाने को घेर लिया और आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू कर दी। आतंकियों ने थाने में कुछ लोगों को बंधक बना कर रखा था। जिनके दम पर आतंकी अपनी मांगे मनवाने की फिराक में थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments